10th(Matric) विज्ञान के 51 VVI प्रश्न उत्तर एग्जाम 2026 के लिए
J.M.S COACHING CENTRE Class 10th Science All Chapter Subjective Question Physics Chemistry Biology 1.प्रकाश का अपवर्तन (परावर्तन) क्या है ?इसके नियमों को लिखे। उत्तर -प्रकाश किरण जब एक पारदर्शी माध्यम से दूसरे पारदर्शी माध्यम में तिरछी प्रवेश करती है तो दोनों माध्यमों को अलग करने वाली सतह पर किरण मुड़ जाती है सघन माध्यम में आपतन बिंदु पर अभिलंब की ओर मुरती है जबकि विरल माध्यम में अभिलंब से दूर मुरती है इस घटना को प्रकाश का अपवर्तन कहते हैं । अपवर्तन के नियम 1. आपतित किरण अपवर्तित किरण तथा आपतन बिंदु पर खींचा गया अभिलंब सभी एक ही तल में होते हैं । 2. किन्ही दो माध्यम और प्रकाश के किसी निश्चित वर्ण के लिए आपतन कोण की ज्या तथा अपवर्तन कोण की ज्या का अनुपात एक नियतांक होता है जो अपवर्तनांक कहलाता है इसे स्नेल का नियम भी कहते हैं। 2.दृष्टि दोष क्या है? यह कितने प्रकार का होता है? उत्तर- जब किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब आँख की रेटिना पर स्पष्ट रूप से नहीं बनता है तो इस दोष को दृष्टि दोष कहते हैं। दृष्टि दोष मुख्यतः तीन प्रकार के होते है...